ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गर्भपात की गोली खाने के बाद महिला की मौत 

बेंगलुरु। बेंगलुरु में काउंटर से खरीदी गई गर्भपात की गोली लेने के बाद कई जटिलताओं के कारण 33 वर्षीय महिला की मौत हुई हैं। मृतक 11 महीने के एक बच्चे की मां भी थी जिसकी पहचान प्रीति कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दंपति को 10 दिसंबर को चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भावस्था के बारे में पता चला। चूंकि पहला बच्चा अभी सिर्फ 11 महीने का था इसकारण महिला ने गर्भ खत्म करने का फैसला किया। उसने अपने पति से गर्भपात की गोली लाने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। सोमवार की रात जब पति बाहर टहलने के लिए गया था तब प्रीति ने गोली लेकर उसकी जानकारी के बिना खा ली। बाद में उस अधिक रक्तस्राव हुआ और असहनीय दर्द की शिकायत हुई। उसके पति ने अस्पताल जाने की जिद की लेकिन उसने मना कर दिया। मंगलवार को वह अचानक बेहोश हो गई। जिसके बाद उसके पति और भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button