ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
विदेश

विषाक्त मृत पशुओं को खाने से तीन बाज की मौत 10 बीमार

वाशिंगटन । अमेरिका के मिनेसोटा में जहर देकर मारे गए जानवरों को खाने से कम से 13 ‘बाल्ड बाज बीमार पड़ गए और उसमें से तीन की मौत हो गई। मिनेसोटा के एक ढलाव घर में अनुचित तरीके से इन मृत जानवरों को फेंका गया था। खबरों के अनुसार इस महीने मिनियापोलिस के उपनगर इन्वर ग्रोव हाइट्स में पाइन बेंड लैंडफिल के समीप इन बाजों के पाए जाने के बाद संघीय वन्यजीव अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इनमें से 10 बाज यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा रैप्टर सेंटर में भर्ती हैं।

सेंटर की कार्यकारी निदेशक ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि ये पक्षी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। हॉल ने बताया कि ये बाज अचेत अवस्था में मिले थे और रैप्टर सेंटर के कर्मियों को यह मालूम नहीं था कि ये जीवित हैं। पशु चिकित्सकों को संदेह है कि जिन बाज की मौत हुई है उन्होंने इसतरह के मृत जानवर को खाया था जिन्हें पेंटोबार्बिटल दवा देकर मारा गया था और जांचकर्ताओं ने पुष्टि की कि इन जानवरों को दो दिसंबर को भराव क्षेत्र में फेंका गया।

Related Articles

Back to top button