ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बेटे के दामाद ने 70 वर्षीय वृद्धा से किया दुष्कर्म

शिवपुरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके बेटे के दामाद ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने बेटे के साथ घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने घर में अकेली रहती थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर रात के अंधेरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात करीब 11:00 से 12:00 बजे के बीच की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके बेटे का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और जबरदस्ती मुंह दबाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद पीड़िता ने सोमवार को घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। महिला सब इंस्पेक्टर ज्योत्सना वर्मा ने वृद्ध महिला के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया है। मामले में आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button