ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

श्रद्धा हत्याकांड में द‍िल्‍ली पुल‍िस को इस हफ्ते म‍िल जाएगी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट 

सूत्र बताते हैं क‍ि श्रद्धा हत्याकांड मामले में की जा रही जांच में आफताब की यह दोनों रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के लिए काफी अहम होंगी। आफताब की पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अहम रोल अदा कर सकती हैं।

सूत्रों का कहना है क‍ि इस हत्‍याकांड की जांच को लेकर कराए गए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी आना बाकी है। डीएनए र‍िपोर्ट सीएफएसएल के पास से आएगी जिसके आधार पर अलग-अलग लोकेशन से मिली हड्डियां श्रद्धा के शव से जुड़ी हुई हैं या नहीं इसकी भी पहचान की जा सकेगी।

बताते चलें क‍ि द‍िल्‍ली पुलिस के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा बाद में उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा। इस मामले में दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा था कि हत्या का यह छह महीनों पुराना मामला है और अपराध स्थल को साफ कर दिया गया है। पुलिस पूरी तरह से आरोपी के कबूलनामे पर निर्भर है जो एक ‘चालाक’ व्यक्ति प्रतीत होता है।

Related Articles

Back to top button