ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

काम करते समय हार्ट अटैक से एक और कुली की मौत, कुलियों ने सरकार से की ये अपील

अंबाला: अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन पर काम करते समय हार्ट अटैक से एक और कुली गुरवचन सिंह ने अपनी जान गंवा दी। जिसकी उम्र 45 के लगभग बताई जा रही है। बताया जा रहा है अब तक सात कुलियों की काम करते समय हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

कुलियों का कहना है कि गुरवचन सिंह सामान उठा कर ला रहा था कि अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद गुरवचन सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया ले जाया गया। परंतु डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उनका कहना है कि हमारे बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। किसी कुली की मौत होती है तो उसके घरवालों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक तरफ किसी यात्री की सफर के समय मौत होती है तो उसका क्लेम दिया जाता है, परंतु कुलियों का क्यों नहीं। हम अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज के पास भी जाएंगे। हमें उनसे ही उम्मीद है कि वह हमारी सुनवाई जरुर करेंगे।

Related Articles

Back to top button