ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना खाद लेने जा रहे दो भाइयों को मारी गोली, घायल।

मुरैना में दो भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। दोनों भाई पिता के कहने पर खाद लेने बाइक पर जा रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जनकपुर निवासी पुलंदर सिंह ने अपने दोनों बेटों से कहा कि खेत में खाद डालने के लिए खाद ले आओ। उनके खेत में 15 दिन बाद सिंचाई होना थी। दोनों बेटे आशू और पवन खाद का कट्‌टा लेने बाइक पर जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में दोनों पर कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान आशु के पैर में गोली लगी तथा पवन के हाथ में गोली लगी है। जानकारी देता पिता पुलंदर सिंह जानकारी देता पिता पुलंदर सिंह हाईवे से गंगापुर मोड़ पर मारी गोली पिता पुलंदर सिंह ने बताया कि उसके दोनों बेटे हाईवे से गंगापुर की तरफ जाने वाले मोड़ से गुजर रहे थे, उसी दौरान गोली मार दी है। गोली लगने के बाद वे दोनों वहीं गिर गए तथा फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस ने किया मामला दर्ज इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश बता रही है। फिलाहल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button