ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

फतेहाबाद में बोली सांसद दुग्गल- इनकी कार्यकारिणी बनी ही नहीं थी तो भंग किसे किया

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में पहुंची सिरसा की भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने शुक्रवार को इनेलो पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता लगातार दूसरी पार्टियों में भाग रहे हैं, उनकी तो कार्यकारिणी थी ही नहीं तो भंग क्या करेंगे। वे 3 दिनों तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंची थी।पत्रकारों से बातचीत में इनेलो की पैदल यात्रा के सवाल पर दुग्गल ने कहा कि इनेलो का अब कोई वजूद ही नहीं बचा है। गीतर जयंती को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सीएम मनोहर लाल की बढ़िया सोच का प्रमाण है।इनसे हम आध्यात्मिकता के रास्ते पर तो जाते ही हैं, साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं का ऐग्जीबिशन भी लग जाता है। जिन लोगों को योजनाओं का नहीं पता, उन्हें योजनाएं पता चल जाती हैं।उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता पर कोई तैयारी नहीं दिख रही, इसलिए सांसद ने डीसी को अगले 2 दिन के कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता पर भी ऐग्जीबिशन लगाने के निर्देश दिए। मेडिकल स्टूडेंट्स के चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि बॉन्ड पॉलिसी को लेकर सीएम ने स्टूडेंट्स से बात की है और रियायतें दी हैं, जल्द ही मामला सही हो जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कहीं भी 100 प्रतिशत सीटों पर सिंबल पर प्रत्याशी नहीं उतारे, बहुत जगहों पर निर्दलियों को समर्थन दिया था और वे जीतकर आए हैं।

Related Articles

Back to top button