ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

Gujarat: भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी, PM मोदी और शाह की मौजूदगी में ली CM पद की शपथ

भाजपा के नेता भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है। यह गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और ‘आप’ को पांच सीट पर जीत मिली है। पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके।

शनिवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान पटेल को मिली थी। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि मंत्री पद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए भाजपा में गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी को जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कसौटी पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि विधायक कनू देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील और रमन पाटकर वे नेता हैं, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में इन नामों की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक भाजपा में नए मंत्रिमंडल को लेकर अंतिम दौर में मंथन चल रहा है। पार्टी के सामने जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को साधने की सबसे बड़ी चुनौती है। मंत्रिमंडल में विजय रूपाणी और भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के कुछ अनुभवी चेहरों को फिर से मौका दिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही पार्टी युवाओं और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button