ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इंदौर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जारी करेगी नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान रिपोर्ट

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अब से कुछ देर पहले इंदौर पहुंच गई है। स्मृति ईरानी यहां प्रबुद्धजनों के बीच केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देंगी। साथ ही पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर (PPRC) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के अध्ययन पर तैयार की गई रिपोर्ट नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान को जारी करेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर में ही इंदौर पहुंचने वाली थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनकी फ्लाइट देर से इंदौर पहुंची। केंद्रीय मंत्री होटल श्रीमाया में आयोजित कॉन्क्लेव में प्रबुद्धजनों से रूबरू होकर नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान की रिपोर्ट जारी करेगी। आपको बता दे कि PPRC द्वारा पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से आए बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है।
कार्यक्रम में PPRC के निर्देशक रिपोर्ट की PPT प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ईरानी महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन कर सकती है।

Related Articles

Back to top button