ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी अहम भूमिका रही।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान स्टार कैम्पेनर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां की. इसी का नतीजा रहा कि जिन 25 विधानसभा सीटों पर सीएम योगी की रैलियां हुईं, उनमें से 18 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली. गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम की काफी डिमांड रही. उन्होंने गुजरात की कुल 25 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, जिनमें से 9 सीटें ऐसी थीं, जिन पर 2017 में 9 सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा था. गुरुवार 8 दिसंबर को जब परिणाम आए तो बीजेपी को बकानेर, झगड़िया, चौरासी, सनखेड़ा, मोहम्मदाबाद, द्वारका, रापण, धांगधारा, वारछा, सोमनाथ, सावरकुंडला, वीरमगाम, उमरेठ, दभोई, गोधरा, धंधुका, धोलका और महुधा विधानसभा में जीत मिली. जिन सीटों पर बीजेपी को हार मिली वहां भी अंतर काफी कम था. मोदी के प्रति जनता के प्रेम और विश्वास का प्रकटीकरण है गुजरात विजय हार्दिक पटेल की नैया भी लगाई पार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल की भी नैया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार लगाया. हार्दिक पटेल वीरमगाम विधानसभा से जीते हैं. इस सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के अमरसिंह अनादाजी ठाकोर को 51707 वोटों से हराया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सीट के लिए 26 नवंबर को प्रचार किया था. हर दिन 3 से 4 रैलियों और रोड शो किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 18 नवंबर से प्रचार शुरू किया था. उन्होंने हर दिन तीन से चार रैलियों और रोड शो को संबोधित किया. मोरबी के वांकानेर से अपनी चुनावी प्रचार की शुरआत की थी, जहां कुछ दिन पहले ही हैंगिंग ब्रिज के गिरने से बड़ा हादसा हुआ था. विपक्षी दलों ने चुनाव में इस मुद्दे को भी बड़े जोर शोर से उठाया था. बावजूद इसके बीजेपी इस सीट को जीतने में कामयाब रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button