ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर शासकीय राशन की कालाबाजारी पुलिस ने आटा चक्की संचालक को पकड़ा

पुलिस ने शासकीय योजनाओं के राशन को खरीदकर उसकी कालाबाजारी करने वाले आटा चक्की संचालक को पकड़ा है। मामले में अब पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी गरीबों से राशन लेने के बाद उसे पीसकर दुकानों में बड़े भाव में बेचकर मुनाफा खोरी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में राशन की कालाबाजारी को लेकर कार्रवाई की है।

TI तहजीब काजी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी उषागंज में रहने वाला मोहम्मद इमरान पुत्र बाबू खान शासकीय दुकानों से मिलने वाले गरीबों के अनाज को लोगों को प्रलोभन देकर सस्ते दामों पर खरीदता है। जिसके बाद सूचना पर उसकी आटा चक्की पर दबिश दी गई। यहां पुलिस को करीब 27 कट्‌टों में भरा हुआ राशन जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में इमरान से बिल ओर अन्य दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की तो वह जबाब नहीं दे पाया। बाद में उसने बताया कि यह अनाज उसने दो साथियों की मदद से गरीब लोगों से रुपए का लालच दिया गया था। मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह इस अनाज को पीसने के बाद दुकानों में सप्लाय कर देता था। कुछ माल वह अपनी आटा चक्की से भी बेच देता था। पुलिस ने मामले में कालाबाजारी को लेकर कार्रवाई की है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस ने इसी सप्ताह में राशन की कालाबाजारी करने वाले लोगो पर कार्रवाई की थी। संयोगितागंज टीआई ने इलाके की एक राशन दुकान पर गरीबों के अनाज की कालाबाजारी करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। उन्हें इस मामले में लगातार शिकायतें मिल रही थी। द्वारकापुरी में पिछले दिनों बीजेपी पार्षद राजेश जैन के वार्ड में भी गरीबों के नाम से फर्जी लोगों को राशन दुकानों से राशन लेते हुए पकड़ा था। बाद में इन्हें द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द किया गया था। यहां पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button