ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

राहुल वैद्य और शिवांगी पंडित ने गानों से बांधा समां, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युगल सम्मानित

उन्नाव: उन्नाव में रविवार रात डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। इसमें युवा जमकर झूमे।मगरवारा स्थित एजी फार्म्स में केटू जीनॉक्स डांडिया नाईट सीजन-2 का आयोजन इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स और टर्बो इवेंट्स के संयुक्त प्रबंधन में हुआ। ओम प्रकाश मिश्रा, अनुज निगम, अमित मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, विनय गुप्ता, रेनू मिश्रा, लक्ष्य निगम और कांसेप्ट क्रिएटर सलमान शफ़ीक़ खान, प्रोफेसर अंकुर जौहरी, डॉ. संजय मिश्रा ने मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम शुभारंभ कराया।गायक राहुल वैद्य ने जयकारे लगवाते हुए आरती का गान किया। जीजीईएस ग्रुप की इस प्रस्तुति में सेलेब्रिटी गायक अतुल पंडित और शिवांगी पंडित ने गैर फिल्मी, फिल्मी और कई भाषाओं में गीत गाए। कई जिलों से हजारों की संख्या में डांडिया खेलने आए युगलों और परिवारों को घंटों तक झुमाया। ईको फ्रेंडली आकाशीय आतिशबाजी, एमआई बार और एलईडी पैनल्स से सजाए गए मंच, देश के विख्यात म्यूजिशियन, किड्स जोन, फूड जोन सोने पे सुहागा जैसे लगे।उन्नाव में डांडिया खेलते लोग।तीन हजार लोगों ने खेला डांडियालगभग तीन हजार लोगों ने बड़े ही पारिवारिक माहौल में जोश के साथ डांडिया खेला। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी सपरिवार शिरकत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युगलों को पुरस्कृत किया गया। सहयोगियों और कलाकारों का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।डांडिया नाइट में झूमते दिखे लोग।डांडिया युगलों को बांटे आकर्षक गिफ्टआयोजकों में डॉ. मनीष सिंह सेंगर, अमित मिश्रा और रेनू मिश्रा ने प्रो. अंकुर जौहरी, विनय गुप्ता को सम्मानित किया। हेल्लो मोबाइल वाला की तरफ से आकर्षक गिफ्ट डांडिया युगलों को दिए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनीष सिंह सेंगर व कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने किया।

Related Articles

Back to top button