ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

बिहार में नाबालिग के साथ रेप, तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण किया और कंटेनर के अंदर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पटना । बिहार के गया जिले के अमास थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण किया और कंटेनर के अंदर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान नाबालिग ने आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान पीड़िता के हाथ में चोटें आई। पीड़ित के परिवार को जान से मारने की दी गई धमकी हालांकि यह घटना 30 नवंबर को हुई थी, लेकिन मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी में परिवार (family) ने कहा कि उन्हें दोषियों द्वारा घटना का खुलासा नहीं करने की धमकी दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके चलते घटना का मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई। यह भी पढ़ें | तालिबान ने फिर दिखाई क्रूरता! शख्स को दी सरेआम मौत की सजा दूध लेने गई नाबालिग का किया गया अपहरण 30 नवंबर को पीड़िता दूध लेने के लिए घर से निकली थी तभी बंदूक की नोक पर उसका अपहरण (Kidnapped) किया और पास में खड़े कंटेनर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। अमास थाने के एसएचओ नवीन कुमार वत्स ने बताया कि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक ड्राइवर और दो अन्य मजदूर हैं। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पीड़िता का कराया गया मेडिकल पीड़िता गरीब परिवार से है। उसके पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं। एसएचओ नवीन कुमार वत्स ने बताया कि नाबालिग को महिला पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button