ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

बृजेंद्र सिंह बोले; चंडीगढ़ पहुंचने के लिए लगते हैं 6 से 7 घंटे

हिसार: हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ने हिसार से चंडीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। सीधी रेल सेवा आरंभ करने से यात्रियों को काफी सुगमता होगी।संसद सत्र के पहले दिन सांसद ने चंडीगढ़-हिसार के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने बताया कि हिसार क्षेत्र के नागरिकों की यह एक दीर्घकालिक मांग रही है। सांसद ने कहा कि नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड ने हिसार को मैगनेटिक एरिया के लिए चूज किया है। विकास के लिए हिसार से चंडीगढ़ तक कोई रेल सेवा नहीं है जो कि हरियाणा और पंजाब की राजधानी है। यह केवल हिसार के लोगों से संबंधित मामला नहीं है, बल्कि नार्थ वेस्ट हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए भी महत्वपूर्ण है।सांसद ने कहा कि अभी हिसार से चंडीगढ़ की 245 किलोमीटर की दूरी मापने के लिए 6 से 7 घंटे लगते हैं। जो कि दोगुना समय है। सांसद ने कहा कि हिसार से बरवाला और नरवाना तक सीधी रेलवे लाइन जाती है, जिससे बढ़ाकर चंडीगढ़ तक किया जाए। ताकि यात्रियों को फायदा हो सकें और समय की बचत हो सकें।सांसद ने लोगों से मांगी थी रायहाल ही में सांसदों की रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक के लिए जब सांसद बृजेंद्र सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे, तब भी इस रूट पर रेल सेवा की मांग लोगों द्वारा की गई थी, जिस पर सांसद ने लोगों से इस मांग को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास का वायदा किया था। इस मांग को सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज लोकसभा सत्र के पहले ही दिन उठाया है।

Related Articles

Back to top button