ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

पीथमपुर 4 लापता नाबालिग लड़कियां उज्जैन में मिली ,कार्तिक मेला देखने बिना बताए चली गई थी घर से।

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लापता हुई चारों नाबालिग लड़कियों को उज्जैन से बरामद कर लिया गया। मामले में सागौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करत हुए उन्हें उज्जैन से ढूंढ निकाला। नगर पुलिस अधिक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार देर रात बच्चियों के परिजनों ने थाना सागौर में लिखित शिकयत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि हमारी 7 से 14 वर्षीय बालिकाएं कचरा पन्नी बीनने का काम करती थी। वे अभी तक घर नहीं आई। आस पास सभी जगह तलाश के बाद पुलिस में सूचना देने आए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों बालिकाओं की तलाश शुरू की। CCTV में नहीं मिला कोई सुराग थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगाले गए, परंतु कोई सुराग हाथ नहीं आया। इस बीच परिजनों ने बताया कि गुमशुदा बालिकाओं में से एक पहले भी बिना घर वालों को बताए उज्जैन महाकाल मंदिर चली गई थी। इस आधार पर उज्जैन के नदी घाट मंदिरों में तलाशी कराई। काफी देर सर्चिंग के बाद चारों बालिकाएं रामघाट पर बैठी हुई मिली। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे चारों उज्जैन कार्तिक मेला देखने के लिए घर से बिना बताए निकली हैं, और उज्जैन पहुंच गई। पुलिस ने चारों नाबालिग बालिकाओं को परिजनों के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button