ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

स्कूल, कॉलेजों के बाहर जाकर छात्र-छात्राओं से कर रही पूछताछ, बेवजह घूमने वाले लड़के हिरासत में

शामली: शामली जनपद में एसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम फिर से सक्रिय हो गई है। टीम स्कूल कॉलेजों पर जाकर बाहर घूम रहे छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर रही है। वहीं 1090 के बारे में भी छात्र-छात्राओं को समय-समय पर जानकारियां दे रही है।बता दें कि प्रदेश में लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीएम योगी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने एंटी रोमियो टीम का गठन किया है। वहीं शामली जनपद के कॉलेजों में एंटी रोमियो टीम शक्ति के साथ लगी हुई है।टीम छात्र छात्राओं के साथ कर रही पूछताछजनपद के इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेजों पर जहां छात्र-छात्राओं का आगमन प्रातः 9:00 बजे से शुरू हो जाता है, वहीं एंटी रोमियो टीम को एक्टिव करते हुए स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर पर शक्ति के साथ चेकिंग करने और इन स्थानों पर घूमने वाले बेवजह आवारा लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती है।टीम ने छात्र छात्राओं के साथ पूछताछ की। साथ ही उन्हें अच्छे से रहने के निर्देश दिए।एसपी के आदेश पर जनपद के समस्त डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज व अन्य छात्र छात्राओं के कोचिंग सेंटर पर एंटी रोमियो टीम समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती है। उसी के चलते आज सुबह भी स्कूल टाइम पर चेकिंग व आवारा घूम रहे लड़कों से पूछताछ की और फिर हिदायत देकर उनको छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button