ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की पप्पू की छवि वाला पोस्टर फट गया : योगेंद्र यादव

कुरुक्षेत्र । स्वराज इंडिया के प्रमुख और समाजसेवी योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पप्पू की छवि वाला पोस्टर फट गया है। इस यात्रा ने देश का मानस बदलना शुरू किया है। योगेंद्र यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर कन्याकुमारी से ही साथ चल रहे हैं और कई हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे योगेंद्र यादव ने कहा कोई भी यात्रा केवल पैदल यात्रा नहीं होती उसके व्यापक अर्थ और प्रभाव होते हैं।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा जनमानस के विचार से जुड़ जाती है। इस यात्रा ने देश का मानस बदलना शुरू किया है। सभी जन आंदोलन के लोग हैं जो इस यात्रा को समर्थन दे रहे हैं। पिछले 112 दिनों में इस यात्रा ने देश में नफरत को भुलाकर दिल को दिल को जोड़ने का संदेश दिया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि सत्तापक्ष या विपक्ष के अन्य सहयोगी दलों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा स्टालिन अखिलेश यादव जैसे तमाम नेता यह समझ रहे हैं कि इस यात्रा से सिर्फ एक पार्टी को फायदा नहीं होगा। यह इस देश की राजनीति के लिए एक बड़ा काम हो रहा है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है। लोग अपनी बात राहुल गांधी के सामने रख रहे हैं और अब किसानों युवाओं और अन्य सभी वर्गो के मुद्दे और प्रखर हो गए हैं। किसानों का मुद्दा एक बड़े स्तर पर उभरेगा। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलेगा। उससे जो मुद्दे उठेंगे वो देश के राष्ट्रीय राजनीति में जगह लेंगे। यादव ने कहा राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये लगाकर जो पप्पू वाली छवि बनाई गई थी वह पोस्टर अब फट गया। पोस्टर फटते ही पप्पू वाली छवि गढ़ने के पीछे छिपे जितने भी किए गए पाप थे अब दिखने लगे हैं। जो लोग उस पोस्टर के पीछे छुपकर झूठ की राजनीति कर रहे थे अब जनता उनसे सवाल करेगी। लोग कोविड के मसले पर चीन के मुद्दे पर केंद्र से सवाल करेंगे और सरकार को जवाब देने पड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button