ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
हरियाणा

नवंबर के बाद दिसंबर माह भी बना पीक समय, 235 तक पहुंचा आंकड़ा

रोहतक: एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत घरों में जाकर मच्छर के लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मीहरियाणा के रोहतक में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रा है। नवंबर माह को डेंगू के लिए पीक माना जाता है। लेकिन इस बार दिसंबर में भी जमकर डेंगू मरीज मिल रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी करवाई जा रही हैं।अभी तक जिले में 235 डेंगू के केस दर्ज किए जा चुके है। बीते 24 घंटें में डेंगू के 6 नए केस दर्ज किए गए। जिसमें पांच केस अर्बन एरिया में पाए गए, वहीं एक केस गांव लाहली से मिला। एक डेंगू मरीज जनता कॉलोनी में, एक राजेन्द्र नगर में, एक श्रीनगर कॉलोनी में, एक केस बसंत विहार में और एक केस संजय नगर गोहाना अड्डा के पास का मिला है।एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत घरों में जाकर मच्छर के लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी5867 घरों में नोटिस थमायारोहतक में बीते 24 घंटे में 10 जगह पर लार्वा पाया गया। सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए और उन्हें हिदायत दी कि 72 घण्टे बाद दोबारा विजिट करेंगे। अगर फिर भी लार्वा पाया गया तो निगम को भेज कर चालान करवा दिया जाएगा। अभी तक जिले में 5867 घरों में नोटिस जारी किए गए है।बरतें सावधानीसिविल सर्जन अनिल बिरला ने कहा कि ये समय बहुत ही सावधानी रखने का है। इस समय जो फ्रीज की ट्रे, शोपिस के लिए रखे पोट्स या अन्य समान जिसमें पानी खड़ा हो उसे साफ अवश्य कर दें। दिसंबर माह सीजन का अंतिम माह है। ध्यान रखें कि अपने आसपास पानी खड़ा ना रहे। पूरी बाजू के कपड़े पहने और बाहर आने-जाने पर विशेष ध्यान रखे, जहां पानी खड़ा हो उसमे काला तेल डाल दे, कूलर को खाली करे, उसे कपड़े से साफ करके एक तरफ रखवा दे, फ्लॉवर पोट, पक्षियों के लिए रखे बर्तन को समय समय पर खाली करवाते रहे।

Related Articles

Back to top button