ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में प्रवेश भव्य स्वागत।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया। फिलहाल ब्रेक चल रहा है, साढ़े तीन बजे दिन का दूसरा चरण शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। टोकाटाकी ने राहुल गांधी नाराज हो गए और विधायक रफीक खान(लाल जैकेट में) को फटकार दिया। इस दौरान आसपास सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चल रहे थे। टोकाटाकी ने राहुल गांधी नाराज हो गए और विधायक रफीक खान(लाल जैकेट में) को फटकार दिया। इस दौरान आसपास सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चल रहे थे। जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है। रमेश ने कहा कि मध्यप्रदेश में सड़कों पर चलना बड़ा खतरा है। राजस्थान आकर राहत की सांस ली है। राजस्थान में सड़कों पर चलना सेफ है। राजस्थान की सड़कें बहुत अच्छी हैं। गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button