ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

व्हाइट हाउस में पेन मसाला ने गाए बॉलीवुड के गाने जानिए इस देसी ए कैपेला ग्रुप के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ए-कैपेला ग्रुप पेन मसाला ने बॉलीवुड के गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। ए-कैपेला के कलाकार बिना वाद्ययंत्रों के गाने गाते हैं। इस ग्रुप में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं। पेन मसाला ने सबले पहले फिल्म ‘दिल से’ का ‘छैंया-छैंया’ गाना गया। इसके बाद फिल्म ‘जोधा-अकबर’ के गाने ‘जश्न ए बहारा’ पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के हिट ट्रैक ‘वीवा ला विडा’ पर भी प्रस्तुति दी। यह ग्रुप पहले भी व्हाइट हाउस में परफॉर्म कर चुका है।

साल 1996 में हुई शुरुआत

1996 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय परिसर के एक हॉस्टल में चार भारतीय मील के छात्र ए कैपेला म्यूजिक पर बात कर रहे थे। यह पूरे यूएस में फेमस हो रहा था। पश्चिमी पॉप और पूर्वी म्यूजिक को एक साथ लाने के उद्देश्य से कुणाल बजाज, दीप त्रिवेदी, हिमांशी शेठ और नवीन वढेरा ने पेन मसाला का गठन किया। साल 1996 से इस ग्रुप के मेंबर्स लगातार बदलते रहे हैं, लेकिन इस म्यूजिक समूह की आवाज एकदम परफेक्ट रही हैं।

पेन मसाला की उपलब्धियां

पेन मसाला ग्रुप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए व्हाइट हाउस में परफॉर्म किया है। यह समूह IIFA अवॉर्ड्स में परफॉर्म कर चुका है। उन्होंने पिच परफैक्ट 2 के लिए साउंडट्रैक दिया था।

टीम में 13 लोग

फिलहाल इस ग्रुप में 13 सदस्य हैं। जिनमें 11 सिंगर्स और दो प्रबंधक हैं। इस समूह में लोगों की संख्या निश्चित नहीं होती है। अपने सदस्यों का चयन एक ऑडिशन के द्वारा करते हैं। बैंड के सदस्य भारत और अमेरिका में दर्शकों के लिए अलग तरह से तैयारी करते हैं। 1996 के बाद से उन्होंने 12 फुल लेंथ स्टूडियो एल्बम जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button