ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इंदौर में ड्रग्स में इस्तेमाल रोलिंग पेपर और गोगो पर प्रतिबंध, पुलिस ने कई जगह मारे छापे

इंदौर। नशे के लिए उपयोग में लिए जाने वाले गोगो और रोलिंग पेपर पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है। नशेड़ी प्रतिबंधित पेपर का नशे के लिए उपयोग करते हैं। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ने बाकायदा धारा 144 के तहत आदेश जारी कर सभी थानों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। मंगलवार को पुलिस एक्शन में आई और शहर में कई जगह छापे मारकर गोगो और रोलिंग पेपर जब्त किए।

पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक, गोगो, रोलिंग पेपर, स्मोकिंग कोन, परफेक्ट रोल का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नशेड़ियों को पान की दुकान, चाय के ठेलों पर ही पेपर आसानी से मिल जाता है। आयुक्त ने नशे पर रोक लगाने के उद्देश से पेपर की खरीदी बिक्री पर रोक लगाई है।

लूट की वारदातों में नशेड़ियों की संलिप्तता

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी दुकानदारों को आदेश की सूचना दे दी गई है। चारों जोन के डीसीपी, अपराध शाखा और इंटेलिजेंस को अलर्ट किया गया है। दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया है। मंगलवार से पुलिस एक्शन में नजर आएगी। पान की दुकान, गुमटियों, चाय के ठेलों पर प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

अफसरों के मुताबिक शहर में होने वाली लूट, चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार ज्यादातर केसों में नशेड़ी ही निकलते है। वारदात भी नशे के लिए करना कबूलते है। इन अपराधियों द्वारा ही नशा और नशे की सामग्री खरीदने की सूचना दी जाती है।

सामाजिक संगठनों ने भी दी सूचना

नशे के कारण होने वाले अपराधों से हर वर्ग परेशान है। विभिन्न सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि भी पुलिस अफसरों को समय-समय पर सूचना देते आए है। आयुक्त को इंटेलिजेंस द्वारा भी नशे की सामग्री की जानकारी मिलती रही है। आयुक्त के मुताबिक इस वर्ष ब्राउन शुगर के 65 केस, एमडी के 8, चरस के 4, गांजा के 7, स्मैक का एक केस दर्ज हुआ है। कुल चार करोड़ से ज्यादा की ड्रग खरीदी है।

Related Articles

Back to top button