ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

मथुरा पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार,आरोपियों ने नाबालिग किशोरी की उसी के दुपट्टे से गला घौंटकर की थी हत्या

मथुरा: पलिस की गिरफ्त में आरोपी योगेंद्र और देशराजमथुरा के महावन थाना क्षेत्र में नाबालिग की गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मासूम के साथ पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद उसी के दुपट्टे से गला घौंटकर हत्या कर दी थी।2 आरोपियों में से एक आरोपी है हाथरस का रहने वालामथुरा के महावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी का शव उसी के खेत में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने उस की दुराचार के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने हाथरस के सासनी इलाके के गांव नगला सिंह निवासी योगेंद्र और महावन थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले देशराज को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में की कार्यवाहीनाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र और देशराज के खिलाफ धारा 376 डी, 302 और 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की। मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।नाबालिग का हुआ अंतिम संस्कार14 वर्षीय नाबालिग का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बॉडी सौंप दी। परिजन पीड़िता का शव लेकर गांव पहुंचे तो घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पीड़िता का अंतिम संस्कार किया।शौच के लिए गई थी पीड़िता तभी हो गई दुस्साहसिक वारदातशुक्रवार की देर शाम पीड़िता घर से करीब 50 मीटर दूर अपने ही खेतों में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले सचिन उसके मामा योगेंद्र और देशराज ने उसे दबोच लिया। तीनों ने किशोरी के साथ दुराचार किया और उसके बाद पहचाने जाने के डर से उस की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के लिए पीड़िता का दुपट्टा ही प्रयोग किया।

Related Articles

Back to top button