ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

टीवी सीरियल देखकर पायल ने हत्या की प्लानिंग कर खुद की मौत दिखाने के लिए हेमलता की हत्या की 

नोएडा। यहां हुए हेमलता मर्डर केस में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मामले में पायल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। कहा गया है कि एक टीवी सीरियल देखकर पायल ने हत्या की प्लानिंग बनाई और खुद की मौत का खेल रचने के लिए उसने हेमलता की से हत्या कर दी थी। पायल चाहती थी कि दुनिया समझे की वो मर चुकी है। इसलिए उसने योजना के साथ हेमलता की हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए हेमलता के चेहरे पर तेजाब डाला और उसे खुद के कपड़े पहनाकर मौके से अपने साथी के साथ फरार हो गई थी।
मामले में पुलिस का कहना है कि हेमलता पिछले महीने लापता हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने बिसरख पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पायल भाटी और उसके साथी अजय ठाकुर ने एक शॉपिंग मॉल के स्टोर में काम करने वाली हेमा चौधरी की कलाई काट कर हत्या कर दी थी। फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया था।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके की रहने वाली पायल भाटी ने बेहद शातिर तरीके से अपनी की मौत की साजिश रची। इसमें उसने बॉयफ्रेंड ने उसका साथ दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पायल के पिता पर अपने रिश्तेदारों का पैसा बकाया था। कर्ज नहीं चुका पाने पर उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर पायल के माता-पिता दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पायल अपने माता-पिता की मौत का जिम्मेदार अपने परिजनों को मानती थी।
हेमलता चौधरी की शारीरिक बनावट पायल भाटी जैसी ही थी। इसलिए आरोपियों ने उससे पहले दोस्ती की। फिर चालाकी से उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पायल भाटी के नाम से एक कथित सुसाइड नोट भी रखा था। इससे परिवार को लगा कि पायल ने खुदकुशी कर ली है।

Related Articles

Back to top button