ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

एक माह के लिए  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना भारत 

नई दिल्ली। भारत एक माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का मासिक अध्यक्ष बन गया है।  जिसमें उसकी मुख्य प्राथमिकता आतंकवाद से मुकाबला करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया ‘‘ भारत ने आज एक महीने के लिये यूएनएससी की अध्यक्षता ग्रहण की।
उन्होंने बताया कि दो वर्षों में यह दूसरा मौका है जब भारत को यूएनएससी की मासिक अध्यक्षता मिली है। पिछली बार अगस्त 2021 में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता मिली थी। ज्ञात हो कि भारत 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसका दो साल का कार्यकाल भी इसी साल समाप्त हो जाएगा। यूएनएससी नियमों के अनुसार यूएनएससी के 15 सदस्यों को वर्ण के क्रम में बारी-बारी से अध्यक्षता मिलती है।
बागची ने बताया कि यूएनएससी की अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताएं आतंकवाद का मुकाबला करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने पर केंद्रित होंगी। भारत ने आज ही जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत इस समूह की अध्यक्षता एक वर्ष के लिए करेगा।

Related Articles

Back to top button