ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

2 दिनों से अव्यवस्था का आलम; कभी बिजली गुल तो कभी फोड़े जा रहे पटाखे

हिसार: हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टीवल का आज तीसरा और अंतिम दिन है। पिछले दो दिनों में छात्रों ने खूब हुडदंग मचाया है और वहीं यूथ फेस्टीवल में अव्यवस्थाओं का आलम रहा। प्रतिभागी छात्रों को मंच पर बिना लाइट के ही मोबाइल की रोशनी में परफारमेंस देनी पड़ रही है।दो दिनों में खूब मचाया हुडदंगगुरुवार को यूथ फेस्टीवल के दौरान अचानक बिजली चली गई। घटना दोपहर एक बजे की है। बिजली जाते ही यूथ फेस्टिवल में अंधेरा छा गया तो पीछे से शरारती तत्वों ने फुलझड़ियां स्टेज की तरफ फेंक दी। जिससे एकदम ऑडिटोरियम में माहौल अफरा-तफरी का बन गया। जिसके बाद सुरक्षा गार्डों द्वारा ऑडिटोरियम के गेट खोल दिए और फुलझड़ी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा बुझा दी गई। काफी छात्र-छात्राएं बाहर आ गई। करीब 15 मिनट बाद बिजली आने के बाद कार्यक्रम दोबारा से चालू कर दिया गया। घटना के बाद सिक्योरिटी गार्डों ने 5 लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पहले दिन ही मंच पर किया था प्रदर्शनजीजेयू में पहले दिन ही छात्रों ने हुडदंग मचाया था। छात्र बुलेट का चालान करने से नाराज थे। इस दौरान कुर्सियां तोड़ दी। करीब 250 कुर्सियां तोड़ी गई। इससे जीजेयू को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

Related Articles

Back to top button