ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

परिवार बोला- महिला सिपाही ने पति-पिता और भाई के साथ मिलकर मारा है

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सिपाही की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना घिरोर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें थाना घिरोर में तैनात सिपाही रवि तोमर ड्यूटी के दौरान अचानक गायब हो गया था।उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में मिला था। फिलहाल पुलिस ने मृतक रवि तोमर के भाई की तहरीर के आधार पर महिला सिपाही और उसके पिता, पति और भाई पर अगवा करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।ड्यूटी के दौरान घिरोर थाने से गायब हुआ था सिपाहीमामला घिरोर थाना से जुड़ा था। जहां बागपत के बड़ोत क्षेत्र के गांव लोहारा निवासी सिपाही रवि तोमर ड्यूटी के दौरान 22 नवंबर को अचानक घिरोर से लापता हो गया था। उसकी ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ लगी थी।उसके कुछ दिन बाद ही उसका शव 27 नवंबर को उत्तराखंड के टिहरी में एक पेड़ से लटकता हुआ संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों को मिली सूचना के बाद परिजन टिहरी पहुंचे थे। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट से हुई थी सिपाही की पहचानसिपाही के पास जो मैनपुरी नंबर की मोटरसाइकिल थी उसके चलते उसकी पहचान हो पाई है। इतनी दूरी पर उसकी पहचान होना भी मुश्किल था। जानकारी के अनुसार सिपाही ने कस्बा स्थित अमन मंसूरी की पैशन प्रो बाइक 1 साल पहले खरीदी थी। जो उसने अपने नाम अभी तक नहीं कराई थी।मृतक के पास से पड़ी मिली मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर टिहरी पुलिस ने मैनपुरी पुलिस से संपर्क साध कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद सिपाही की पहचान हो पाई। सिपाही के मृतक होने की सूचना पुलिस और परिजनों को मिल पाई।महिला सिपाही और उसके परिजनों पर हुआ मुकदमा दर्जसंदिग्ध परिस्थितियों में मिले सिपाही के शव के अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई गौरव कुमार ने घिरोर थाना पहुंचकर महिला सिपाही विजेता राणा और पिता बृजेंद्र राणा, पति गौरव तोमर, भाई सचिन राणा व अन्य पर उसके भाई को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाकर इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।मृतक सिपाही को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि मृतक के भाई ने पुलिस को 21 नवंबर को बताया था कि कुछ महीने से महिला सिपाही और उसके परिजन उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया दर्ज, कार्रवाई जारीसमझाने के बाद भी उसका भाई परीक्षा देने के लिए गया था लेकिन महिला सिपाही और उसके परिजनों के दबाव में वह फिर वापस आ गया। उसके बाद उसने अपने अकाउंट से पैसे निकाले और उसने महिला सिपाही को फोन भी किया। उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा।उन लोगों ने ही मिलकर उसके भाई की हत्या कर टिहरी में शव पेड़ पर लटकाया है। जिसको लेकर उसके भाई ने प्रार्थना पत्र देकर एसपी कमलेश दीक्षित से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक घिरोर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर हत्या और साक्ष्य मिटाने जैसे अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button