ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

दिल्ली फिर हुई शर्मसार! 4 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, मामले में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के भलस्वा डेयरी इलाके में चार साल की बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची गत बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी।

उसके माता-पिता ने भलस्वा डेयरी थाने में इसकी शिकायत की और फिर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब सात बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया।

वहीं सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में आरोपी को बच्ची को कहीं ले जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर क्षेत्र) देवेश कुमार महला ने बताया कि मामले में अनिल पाठक नाम के व्यक्ति को भलस्वा डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाठक को इलाके में देखा गया है और इससे पहले कि पुलिस की टीम वहां पहुंचती, स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया है कि वह दिल्ली से बाहर था, और उसके दावों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर पाठक भलस्वी डेयरी इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए 10 दलों का गठन किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Back to top button