ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
भिंडमध्यप्रदेश

भिंड जिला पंचायत सदस्य, संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर, अपराधियों को शरण देने पर एफ आई आर दर्ज।

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कांग्रेस पार्टी की महिला नेता एवं जिला पंचायत की सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव के खिलाफ मालनपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।‌ पुलिस ने आरोप लगाया है कि गजराज जाटव ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पनाह देकर गिरफ्तारी से बचाया।‌ गजराज जाटव- लग्जरी कार से आरोपियों को हरीराम का पुरा लाया था मालनपुर थाना प्रभारी वीवी करकरे के मुताबिक हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दिनों फरार चल रहे आरोपी धर्म सिंह और धर्मा जाटव निवासी हरीराम का पुरा की तलाश 1 साल से पुलिस करती आ रही थी। बीते 8 नवंबर को जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेत्री संजू जाटव का पति गजराज जाटव निवासी जामना अपनी लग्जरी कार से दोनों आरोपियों को छुपाते हुए हरीराम का पुरा लाया था। उक्त दिनांक को दोनों बदमाशों को छुपाकर जिला पंचायत सदस्य का पति आरोपी धर्मा और बंटी को लेकर गांव पहुंचा था। उक्त समय स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेसी नेत्री के पति ने दोनों आरोपियों को पनाह देते हुए पुलिस से बचाया था। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति गजराज जाटव को भी आरोपियों को शरण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button