ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें, अनहोनी के डर से मिडिल स्कूल में लग रही प्राइमरी की क्लासेस

भिलाई: जर्जर स्कूल भवन में लग रही क्लास।छत्तीसगढ़ के भिलाई में सुपेला प्राइमरी स्कूल आजादी के पहले का स्कूल है। साल 1919 का बना यह स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। हालत यह है कि स्कूल की छत का प्लास्टर गिर रहा है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। स्कूल भवन ढह न जाए इस डर से प्राइमरी की क्लासेज मिडिल स्कूल भवन में लगानी पड़ रही हैं।स्कूल की प्रधान पाठक रीतु बेलचंदन ने बताया कि उन्होंने पालक संघ की बैठक में कई बार स्कूल के मरम्मत की मांग रखी है। इतना ही नहीं स्कूल भवन को डिस्मेंटल करके नया भवन बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा राह है। कुछ महीने पहले छत का प्लास्टर गिरने से टीचर काफी डर गए हैं। कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए इसके लिए सामने स्थित मिडिल स्कूल का भवन लेकर वहां क्लास लगाई जा रही है।स्कूल भवन हो गया खंडहर की तरहकरोड़ों का शिक्षा कर लेने के बाद भी विकास नहींवार्ड के पार्षद भोजराज भोजू का कहना है कि ये स्कूल एक साल पहले मेरे वार्ड में आया है। उसके पहले से मैं इस स्कूल पर ध्यान देता आया हूं। नगर निगम लाखों का शिक्षा कर तो ले रहा है, लेकिन उससे स्कूल के भवन का विकास नहीं कर रहा है। मैं पहले भी सामान्य सभा में इसका मुद्दा उठाया और आगे भी उठाऊंगा।खतरे के बीच पढ़ रहे स्कूल के बच्चेडिस्मेंटल करके बनेगा नया भवनजिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि स्कूल की हालत काफी जर्जर है। उसे डिस्मेंटल करने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलते ही नया भवन बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button