ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मंगल दोष से मिलेगा छुटकारा, होगा धन लाभ

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर ही भविष्य की गणना की जाती है। बता दें कि कुंडली में ग्रहों के प्रभाव के कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, मंगल, राहु, केतु और शनि अशुभ ग्रह माने जाते हैं। इनमें मंगल ग्रह विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए सबसे अधिक समस्याएं लेकर आता है। अगर कुंडली में मंगल दोष है तो बचाव के लिए उपाय जरूरी है। मंगल दोष के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में जिन भी लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है, उन्हें मंगलवार के दिन ये उपाय करने चाहिए।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

  • मंगलवार के दिन पूजा घर में मंगल यंत्र स्थापित करना चाहिए। साथ ही इस दिन मंगल देव की पूजा भी करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मांगलिक दोष का प्रभाव कम होता है।
  • मंगल दोष से पीड़ित लोगों को मंगलवार के दिन श्री मंगल चंडिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से मंगल दोष खत्म हो जाता है।
  • मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भी मांगलिक दोष कम होता है।
  • मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। मंगलवार के दिन हनुमानाष्टक भी पढ़ना शुभ होता है।
  • यदि संभव हो, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत जरूर रखें। माना जाता है कि मंगलवार का व्रत रखने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

मंगल देव मंत्र

ॐ अं अंगारकाय नम:

ॐ भौं भौमाय नम:”

ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना

मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।

मंगल ग्रह प्रार्थना मंत्र

‘ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।

कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।’

मंगल गायत्री मंत्र

ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय

धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button