ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भी हुआ रद्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। मैदान गीला होने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने लगातार बारिश के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया है। यह मैच रद्द होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे ओवर में भारतीय टीम 12.5 ओर में एक विकेट पर 89 रन बना पाई थी। तभी बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। वहीं, तीसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 18 ओवर में 104 रन बना लिए थे, लेकिन कीवी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई थी। तभी बारिश आ गई। बारिश की वजह से आगे मैच में कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी और 20 ओवर का खेल नहीं होने के कारण डकवर्थ लुईस नियम भी नहीं लागू हो सका। इस वजह से यह मैच भी रद्द हो गया।

Related Articles

Back to top button