ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

पिटबुल ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला

करनाल । हरियाणा के करनाल जिले में एक चौंकाने वाली घटना में 30 वर्षीय व्यक्ति पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। शख्स ने कुत्ते के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। सुबह शख्स करण अपने खेत में था, तभी कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हालत गंभीर होने पर शख्स को करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस अधिकारी ने कहा, करण अपने खेतों में था, जबकि पिटबुल कुत्ता खेती के लिए खेतों में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन के नीचे बैठा था। जैसे ही करण मशीन का इस्तेमाल करने के लिए उसके पास पहुंचा, कुत्ते ने करण के गुप्तांग पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने किसी तरह जमीन पर पड़े कपड़े के टुकड़े से पिटबुल के मुंह को बंद कर अपनी जान बचाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। करन की चीख पुकार सुनकर असपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा, तब वह जमीन पर पड़ा था और उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था।

Related Articles

Back to top button