ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

भिंड पुलिस गश्त ना रहने से चोरों के बड़े हौसले ,चटकाए ताले।

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में गांध गांव में चोरों ने दो घरों में ताले चटका कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक ही गांव में सीरियल चोरी की घटना से पूरे गांव में चोरों की दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है गांव व आसपास के क्षेत्र में रात्रि कालीन गस्त के लिए पुलिस नजर नहीं आती इसलिए चोरों के हौसले बुलंद है। गांध गांव में रहने वाले शिवेंद्र सिंह राजावत के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर पहुंचे। यह चोरों ने घर के कमरों के ताले तोड़ते हुए घर में रखे सोने चांदी के जेवर समेत कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। इस बात की सूचना पर रौन थाना पुलिस ने 82 हजार की चोरी की वारदात दर्ज की है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश नहीं कर सकी है। इसी तरह गांध गांव की रहने वाली उषा यादव के अज्ञात चोर घुसे। चोरों ने घर के अंदर सो रहे लोगों के कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी उस कमरे में जा पहुंचे जहां सोने चांदी समेत जेबर रखा हुआ था। चोरों ने नकदी 25 हजार समेत कुल एक लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस गांव में चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश छाया हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया है की पुलिस की गश्त गांव में नहीं होती है। चोरी की वारदात को लेकर बाद ग्रामीणों ने रौन थाना प्रभारी से संपर्क करना चाहा तो एक मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा दूसरे नंबर रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस जवानों से भी संपर्क किया और पूरे मामले से अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button