ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने रेल मंत्री को लिखा लेटर; परिवार को मुआवजा देने की मांग

चंडीगढ़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने श्री कीरतपुर साहिब के समीप लोहंड पुल पर हुए रेल हादसे में 3 बच्चों की मौत के मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि वह उनका ध्यान दर्दनाक हादसे की ओर लाना चाहते हैं। 27 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुए इस हादसे में 3 मासूम बच्चों, 7 साल के मोहिंदर, 8 साल के विक्की और 11 साल के रोहित की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी था। सांसद तिवारी ने कहा कि वह बच्चों की मौत से गमजदा परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिवार झुग्गी-झोपडी में रहने वाले गरीब हैं। उनमें रेलवे लाइन पर सुरक्षा प्रबंध नहीं होने को लेकर काफी रोष व्याप्त है। मनीष तिवारी ने कहा कि हादसे में यह सवाल यह उठता है कि ट्रेन चालक दिन-दिहाड़े रेलवे लाइन पर बच्चों को क्यों नहीं देख सका और ट्रेन की रफ्तार भी धीमी नहीं की गई। जबकि घटनास्थल से स्टेशन केवल 800 मीटर की दूरी पर था। सांसद मनीष तिवारी ने इसी लापरवाही के चलते बच्चों की मौत होने की बात कही। उन्होंने रेल मंत्री से घटना के संबंध में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मृत बच्चों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button