ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

इंडियन नेवल एकेडमी में चयनित होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया

मऊ: इंडियन नेवी में चयनित सब लेफ्टिनेंट को मिठाई खिलाते पड़ोसी।मऊ में एक साधारण बुनकर परिवार का बेटा इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुआ है। उसे जनपद के सभी संभ्रांत लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। बेटे के चयन से परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुनकर बेटे ने जनपद का नाम रोशन किया है। शाह फहद के पिता इम्तियाज अहमद मऊ में साड़ियों का छोटा सा कारोबार करते हैं।कक्षा छठी से सैनिक स्कूल रीवा में दाखिले के बाद शाह फहद लगातार मेहनत करता रहा और उसके बाद यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा पास कर नेशनल डिफेंस एकेडमी मसूरी में ट्रेनिंग की। जहां से जेएनयू से बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन से पूरा किया। उसके बाद इंडियन नेवी का हिस्सा बनकर अपना और अपने जनपद का नाम रोशन किया है।सफलता का श्रेय अपने पिता को दियासब लेफ्टिनेंट शाह फहद ने बताया कि मेरी सफलता का सारा श्रेय मेरे पिता को जाता है, क्योंकि मेरे पिता भी खुद सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। पीएसी में इनकी नियुक्ति भी हो गई थी लेकिन परिवारिक कारणों के कारण वह तैनाती नहीं ले सके। लेकिन, अपने पिता का सपना मैंने पूरा किया है।पड़ोसियों ने मिठाई खिलाकर बांटी खुशियांमेरे पिता ने मेरे पीछे खड़ा होकर पूरा सपोर्ट किया और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। मेरे घर परिवार में सभी लोग बहुत खुश है। बेटे के घर आने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। साथ ही पड़ोसियों ने मिठाई खिलाकर आपस में खुशियां बांटी हैं।

Related Articles

Back to top button