ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया 7.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद 

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक दिन में दूसरी बार विफल किया है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक और ड्रोन को मार गिराया है। वहीं 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। बीएसएफ की ओर से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के कलश हवेलियां गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में चीनी मेड ड्रोन नीचे आ गिरा।
इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई जहां गोलीबारी में नीचे गिरे एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया। वहीं सफेद रंग की पॉलीथिन में करीब 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए और भी किसी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।

Related Articles

Back to top button