ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनवा कर मुफ्त में बांटेंगे; 50 कर्मियों ने की मदद की पहल

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में AIIMS (एम्स) के करीब 50 कर्मचारियों ने कैंसर पीडितों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए एक पहल शुरू की है। यहां डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल छात्रों और इंटर्न्स ने विग बनाने के लिए अपने बाल दान किए। इनका इस्तेमाल कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने में किया जा रहा है। ये विग मरीजों को मुफ्त में बांटे जाएंगे।एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. सपना भट्टी ने कहा कि कीमोथैरेपी के बाद सिर के सारे बाल झड़ना सामान्य बात है। लेकिन कई मरीज खासकर महिलाएं इससे परेशान हो जाती हैं। बाल झड़ने से परेशान होकर एक महिला की आत्महत्या का प्रयास हैरान कर देता है। इसके बाद हमने बाल दान कर मरीजों के लिए विग बनाने का फैसला किया।बठिंडा एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग और जॉइन टू गेदर संस्था द्वारा बाल दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संस्था गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का काम करती है। इस कैंप में बठिंडा के हेयर स्टाइलिस्ट हेड मास्टर ने हेयर कटिंग और स्टाइलिंग की। डॉ. सपना भट्टी के अनुसार बालों का विकास त्वचा की सतह के नीचे से होता है। प्रत्येक बाल एक चक्र के विभिन्न चरणों से गुजरता है। कीमोथेरेपी बालों के विकास और बालों के रोम को नियंत्रित करती है।

Related Articles

Back to top button