ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मेरे जीवन की कहानी है मां

गुस्सा, जिद,लड़ना झगड़ना  छोड़ दिया मैंने माँ जब से तू गई,मचलना छोड़ दिया मैंने। रो लेता था गम में  तेरी गोद में सर रखकर अब तो दर्द में भी सिसकना छोड़ दिया मैंने। रटता रहता था जो शब्द, अपनी जिद पूरी करने  वो माँ माँ कह पैर पटकना छोड़ दिया मैंने गुस्सा,जिद …………... हँस लेता था रोज तुझे किसी बात पर चिढ़ाकर अब तो वैसे खुलकर हँसना  छोड़ दिया मैंने। हो जाता था  तेरी हल्की सी डाँट पर रुआँसा अब गहरी चोट पर भी बिलखना छोड़ दिया मैंने गुस्सा,जिद,.................... मिल जाती थी जो दौलत,तेरे पल्लू की गाँठ से  वो उम्मीद किसी और से रखना छोड़ दिया मैंने  सोचता था लौटकर आएगी तू कभी  शायद थककर अब राह  भी तकना छोड़ दिया मैंने गुस्सा,जिद,................ .                         नारायण प्रसाद तिवारी "शिक्षक" सिहोरा                        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button