ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट l

मुरैना के जौरा कस्बे में राजस्व वसूली करने पहुंचे बिजली कंपनी अधिकारियों के साथ मारपीट की गई। सुरक्षाकर्मियों की बंदूक छुड़ाने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस वाकिये का वहां मौजूद कंपनी कर्मचारियों ने वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ जौरा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। घटना मंगलवार की है। बता दें, कि बिजली कंपनी उन बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है, जो बिल नहीं भर रहे हैं तथा बिल राशि अदा नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में कंपनी का अमला जब कस्बे के बसंत नगर थाने के सामने पहुंचे तथा कनेक्शन नंबर-2512001764 के उपभोक्ता सुनीता पाराशर पत्नी दिनेश पााराशर के यहां पहुंचे तथा उपभोक्ता से उसके कनेक्शन पर बकाया 85205 रुपए अदा करने की बात कही तो उन लोगों ने साफ इंकार कर दिया। इस पर बिजली कंपनी अमले ने खंभे पर चढ़कर उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई करना शुरू कर दी। इस पर उपभोक्ता के पति दिनेश पाराशर पुत्र ओमकार पाराशर, संजय पाराशर पुत्र दिनेश पाराशर व उनके पड़ोसी सुरेन्द्र त्यागी ने कंपनी स्टॉफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कंपनी कर्मचारी मनोज जाटव ने जब कनेक्शन काट दिया तो उसके साथ मारपीट कर दी तथा जाति सूचक गालियां दी व जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button