ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में 115 सिक्युरिटी गार्ड के बड़े सेटअप के बावजूद चोर और शराबी घुसकर परिसर को असुरक्षित कर रहे है।

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में 115 सिक्युरिटी गार्ड के बड़े सेटअप के बावजूद चोर और शराबी घुसकर परिसर को असुरक्षित कर रहे है। परिसर में शिक्षक और कर्मचारियों के घरों के साथ ही 2 गर्ल्स हॉस्टल भी है। रविवार की रात को चोरों ने विश्वविद्यालय के साइंस इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर (यूसिक) से पुराने उपकरण चोरी कर लिये और इसके साथ ही ईस्ट कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संस्थान के नजदीक शराब की बोतलें भी पायी गयी है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस जारी कर रहे हैं। इसके अलावा चोरी गये सामान की रिकवरी भी की जायेगी और साथ ही ईस्ट कैम्पस की सुरक्षा के लिये पुलिस को भी पत्र लिखा जा रहा है। जेयू में 115 सुरक्षा गार्ड तैनात है। जिन पर प्रतिमाह लगभग 16 लाख रूपये खर्च किये जाते हैं। इसके बावजूद चोरी की घटना होना गंभीर माना जा रहा है। यूनिवर्सिटी में फिजिक्स डिपार्टमेंट के पीछे यूसिक स्थित है। इसमें पुराने उपकरण, टूलकिट आदि रहते हैं। यूसिक की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं और इसके बाद यहां से 17 पुरानी बैटरी, पुराने एयर कंडीशनर के पार्ट्स, कॉपर वायर, टूल किट आदि चोरी कर ले गए। माना यह जा रहा है कि चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुसे थे और यहीं से सामान लेकर बाहर निकल गए। जबकि इस डिपार्टमेंट से कुछ दूरी पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात है।वहीं यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में इंजीनियरिंग संस्थान के नजदीक शराब की बोतलें मिलीं हैं, यहां पर शराब पीने वालों ने कैंपस में लगे साइन बोर्ड को भी तोड़ा है। इस मामले में को भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया और यहां पर पेट्रोलिंग के लिए भी पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस दिया जा रहा है “चोरी के मामले में सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा चोरी गए सामान की कीमत भी वसूल की जाएगी। वहीं ईस्ट कैंपस के पीछे खुला स्थान हैं,जहां से बाहरी लोग अंदर आकर शराब पीते हैं। इसके लिए पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है ताकि पेट्रोलिंग बढ़ाई जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button