ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खेत में काम कर रही महिला को गोली लगी, एक किमी दूर चल रही थी एसएएफ की फायरिंग

इंदौर। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली एक महिला को आकर लगी। वह खेत में निंदाई कर रही थी। घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की फायरिंग रेंज है। शक है वहां से आकर लोगी लगी है। टीआइ अजयसिंह गुर्जर के मुताबिक, घायल महिला का नाम गिरिजा पति हीरालाल चौहान निवासी सनावदिया है। वह दोपहर करीब 12 बजे गफूर पटेल के खेत में बेटी रोशनी, परिचित जुलेसा व अन्य महिलाओं के साथ निंदाई का काम कर रही थी। अचानक गिरिजा के हाथ में नुकीली चीज आकर लगी और खून निकलने लगा। काफी देर तक तो महिला को आभास ही नहीं हुआ। चुभन होने पर महिला ने देखा तो कपड़े खून से सने थे। उसने अन्य महिला को बताया। गोली लगने का शक जताया और नौलखा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया। एक्स-रे से पता चला कि गिरिजा के हाथ में गोली धंसी थी। पहले ही मुनादी करवा दी थी फायरिंग की – सूचना पर खुड़ैल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। टीआइ के मुताबिक, घटना स्थल से करीब एक किमी दूर ग्राम जामनिया में एसएएफ की फायरिंग रेंज है। मंगलवार को एसएएफ की फायरिंग का दिन भी था। इसकी थाने में सूचना दी गई थी। आसपास के गावों में मुनादी भी करवा दी थी। खेत मालिक के मुताबिक, पहले भी खेत से गोलियां मिली हैं।

Related Articles

Back to top button