ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

अब तक 2 लाख 7 हजार 927 मीट्रिक टन धान की खरीदी; ऑनलाइन टोकन की सुविधा

बालोद: बालोद जिले में धान खरीदी की रफ्तार काफी तेजी से चल रही है। हर खरीदी केंद्रों में अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी किसान को समस्या नहीं हो, इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। किसानों की सुविधा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। पूरे राज्य में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाले की श्रेणी में बालोद जिला दूसरे स्थान पर है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि बालोद जिले में इस बार 140 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है। सभी खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से भी किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। लोगों को घर बैठे ही तो टोकन मिल रहा है। खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ जैसे हालात नहीं हैं, क्योंकि प्रशासन की अच्छी तैयारी के कारण क्रमवार बारी-बारी से सभी किसान अपने धान को कुशलतापूर्वक बेच पा रहे हैं।कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 30 नवंबर 2022 तक 2 लाख 7 हजार 927 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।धान बेचते हुए किसान।धान के उठाव में भी तेजीखाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदे गए धान में 1 लाख 11 हजार 848 मीट्रिक टन धान का उठाव राइस मिलर्स के द्वारा सीधे उपार्जन केन्द्रों से किया गया है। नवंबर 2022 में कुल खरीदे गए धान में से 54 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी खरीदी केन्द्रों में राइस मिलरों का डीओ जारी होने के बाद लगातार क्षमतानुसार धान का उठाव किया जा रहा है। कुल 1 लाख 46 हजार 665 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है।

Related Articles

Back to top button