ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बिजली के तारों से छू गया लोहे का पाइप करंट लगने से ठेकेदार की मौत

भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में लोहे का पाइप बिजली के तारों से छू जाने से लगे करंट से ठेकेदार की मौत हो गई। वह मूलत: बिहार का रहने था। वर्तमान में उसका निर्माण कार्य का ठेका ग्राम सुराना में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि 38 वर्षीय वकील पुत्र विंद्वेश्वरी शर्मा मूलत: बिहार का रहने वाला था। वह ठेकेदारी करता था। वर्तमान में वह ग्राम सुराना में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी बनाने का काम कर रहा था। वह साइट पर ही अपने परिवार के लोगों के साथ रहता था। सोमवार दोपहर को वह लोहे का लंबा पाइप लेकर साइट की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान पाइप का ऊपरी सिरा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह छटपटाते हुए जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

उधर, छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि 35 वर्षीय संजीव पुत्र कंछेदी धाकड़ ग्राम रासलाखेड़ी में परिवार के साथ रहता था। वह एलएनसीटी कालेज की बस चलाने का काम करता था। सोमवार रात वह ड्यूटी करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पर भानपुर के पास रेल पटरी पार कर रहा था, इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। तलाशी में उसके पास मिले कागजों से उसकी पहचान हुई। इसी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कोलार रोड स्थित ग्राम बैरागढ़ चीचली निवासी 30 वर्षीय शुभम यादव के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button