ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सड़क के किनारे गंदगी होने से लोग परेशान, पालिका से जल्द सफाई कराने की मांग की

बिजनौर: बिजनौर की चांदपुर नगर पालिका क्षेत्र में कई जगह लगे कूड़े और गंदगी के ढेर को लोगों ने साफ सफाई कराये जाने की चेयरपर्सन और पालिका प्रशासन से मांग की है। नगर पालिका कर्मचारियों ने नाले से कीचड़ निकाल कर सड़क पर डाल दिया है। जिससे एक सप्ताह से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि शहर को साफ सुथरा रखने का काम नगर पालिका का है, लेकिन खुद पालिका कर्मचारी शहर को गंदा करने पर तुले हुए हैं।शहर के हल्दौर चौक से लेकर बिजनौर रोड अली मस्जिद के पास रहने वाले लोगो का इन दिनों गंदगी से जीना मुहाल हो गया है। यहां के रहने वाले दर्जनों लोगों नसीम, इमरान, खालिद, ज़ुबैर ,राशिद, जुनैद, रईस, शहजाद, रिजवान, काशिफ, जुल्फकार आदि लोगों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने नाले की कीचड़ निकाल कर एक सप्ताह पहले बाहर रख दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी यह गंदगी नहीं उठाई गई।सड़क के किनारे रखा गया कचरा।लोगों को हो रही परेशानीनसीम अहमद, शकील अहमद,मोहम्मद आरिफ, इमरान आदि दुकानदारों का कहना है कि एक सप्ताह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कीचड़ के चलते ग्राहक नहीं आ रहे हैं। साथ ही वह अगर किसी काम से बाहर आते जाते हैं तो कीचड़ पैरों में लगकर दुकान और घरों में में जा रही है। जिससे घरों और दुकान को धोते-धोते थक गए हैं।इसके अलावा मस्जिद की अगर बात की जाए तो मस्जिद में पांच वक्त नमाज पढ़ने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, गंदगी होने के चलते उन्हें नमाज पढ़ने मस्जिद में आने और जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने आज थक हार कर खुद मस्जिद के सामने की कीचड़ को हटाया और पानी से साफ किया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका चेयरपर्सन और पालिका प्रशासन से जल्द सफाई कराए जाने की मांग की।लोगों ने खुद उठाया नाली की कचरा।

Related Articles

Back to top button