ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सूने घर में घुसे चोर, गहने सहित 6 लाख रुपए की कीमत का माल चोरी

अनूपपुर:र के वार्ड क्रमांक 8 मस्जिद मोहल्ले में चोरी हो गई है। यहां चोरों ने एक सूने घर चोरी की है। सूने घर में अज्ञात चोरो ने ताला तोड़ कर कीमती गहने सहित अन्य सामान चुरा लिए हैं। चोरी किए माल की कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रहीं है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।28 नवम्बर को सावित्री चैरासिया (75) पति स्व. विश्राम चैरासिया निवासी वार्ड 8 मस्जिद रोड ने कोतवाली में पहुंच शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मैं अपनी लड़की उर्मिला के साथ रहती हूं। जिसके साथ मैं अपने भाई के यहां 20 नवम्बर को नौरोजाबाद शादी में गई थी। 28 नवम्बर की मेरा लड़का ओमप्रकाश चैरासिया ने मुझे फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मैंने अपनी पुत्री के साथ घर पहुंचकर देखा तो कमरे में रखा सभी सामान बिखरा हुआ मिला।उन्होंने बताया कि घर के अंदर तीन पेटी का ताला टूटा हुआ था। पेटी में कोई सामान नहीं था। घर में रखे चांदी के दोनों पैर का कड़ा, एक पुरानी सोने की चैन, पुराने चांदी के सिक्के पांच, चांदी की ताबीज, कुछ पुराने पैसे और मेरी लड़की की एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, दो जोड़ी छोटे-छोटे लटकन, सोने की पुरानी दो अंगूठी, पायल एक जोड़ी, एक चांदी को छोटी पुरानी थाली, दो-तीन इस्तमाली साड़ी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button