ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

40 कॉलेजों से प्रतिभागी लेंगे भाग, कोरोना के चलते 3 साल बाद कार्यक्रम

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) द्वारा युवा महोत्सव झंकार-22 का आयोजन होगा। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2019 के बाद 3 साल के अंतराल में युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोनीपत व रोहतक जोन के 40 कॉलेजों के प्रतिभागी भाग लेंगे।महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) द्वारा रोहतक व सोनीपत जोन का 3 दिवसीय युवा महोत्सव झंकार-2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 1 दिसंबर को वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में होगा। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन कुमार जैन ने कहा कि युवा महोत्सव झंकार-22 की तैयारियां हो चुकी हैं।युवा महोत्सव में 42 इवेंट होंगेकोषाध्यक्ष डॉ. चंद्र गर्ग ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए भी तैयारी की गई है। युवा महोत्सव में कुल 42 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। जिनमें रोहतक व सोनीपत जोन के करीब 40 कॉलेजों से आए प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर 6 अलग-अलग स्टेज बनाई गई हैं।1 दिसंबर सुबह के कार्यक्रममहासचिव राजेंद्र बंसल ने बताया कि तीनों दिन सुबह-शाम के 2-2 सत्र में कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। 1 दिसंबर को सुबह के सत्र में स्टेज-1 पर ग्रुप डांस (जनरल), क्लासिक डांस और स्टेज-2 पर ग्रुप सांग (इंडियन), स्टेज-3 पर लाइट म्यूजिक वोकल गीत, गजल, भजन, स्टेज-4 पर काव्य पाठ उर्दू, स्टेज-5 पर मेहंदी, ऑन द स्पोट पेंटिंग, स्टेज-6 पर डिक्लेमेशन संस्कृत के कार्यक्रम आयोजित होंगे।शाम के सत्र के कार्यक्रम1 दिसंबर को शाम के सत्र में स्टेज-1 पर हरियाणवी स्क्रिप्ट एवं मइम, स्टेज-2 पर सिंग फॉर पेरेंट्स, सोल्डर्स, स्टेज-3 पर क्लासिकल म्यूजिक (वोकल) और क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल (पी), क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल (एनपी), स्टेज-4 पर पोएटिकरेसिटेशन (हिंदी), स्टेज-5 पर कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, स्टेज-6 पर संस्कृत श्लोक उच्चारण के इवेंट्स का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button