ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

सुरक्षा में कटौती के बाद सामने आए शिवपाल सिंह यादव, बोले – BJP से यही उम्मीद थी

सोमवार को योगी सरकार ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा में कटौती की। 2018 में योगी सरकार ने ही शिवपाल यादव को जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी थी। पर अब जब एक बार फिर से चाचा और भतीजे का मिलन हो रहा है तो योगी सरकार ने प्रसपा की सुरक्षा में कमी कर दी। योगी सरकार के इस फैसले के बाद सियासी बयानबाजी जारी है। अब सुरक्षा में कटौती के बाद शिवपाल सिंह यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है।

सामने आए प्रसपा चीफ

जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की Z कैटेगरी की सिक्योरिटी अक्टूबर 2018 में बहाल की थी। इससे पहले सरकार ने अखिलेश सरकार से जुड़े कई नेताओं की सुरक्षा घटा दी थी। शिवपाल की सुरक्षा को Z से घटाकर Y कर दिया गया था। अपनी सुरक्षा में कटौती होने पर विधायक और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा, “बीजेपी से यही उम्मीद थी, अब हमारी सुरक्षा हमारे कार्यकर्ता और जनता करेगी। अब डिंपल यादव की जीत और बीजेपी प्रत्याशी की हार और बढ़ी होगी।”

अखिलेश यादव ने दिया बयान

इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “माननीय शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है। साथ ही ये भी कहना है कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वो सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है और ये भी कहता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस पर अहंकार किया जाए।”

जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, “शिवपाल सिंह यादव को भतीजे अखिलेश यादव और सपा के अपराधियों खतरा था, अब दोनों में मिलाप हो गया है तो सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा टल गया है, फिर भी उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा उपलब्ध है। यदि उन्हें सुरक्षा की समस्या है तो अवगत करायें, जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button