ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

आलिया ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों बीते साल 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। रणबीर-आलिया की शादी शोरगुल में नहीं, बल्कि बेहद ही प्राइवेट तरह से हुई थी। दोनों की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

उनकी शादी की पहली सालगिरह पर सोनी राजदान, नीतू कपूर ने फोटोज शेयर करके उन्हें फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई दी। अब हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी और ट्रिप की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप निश्चित तौर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

पहली एनिवर्सरी पर आलिया भट्ट ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड की डार्लिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर पति रणबीर कपूर संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई देते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं। पहली अनसीन तस्वीर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के हल्दी के फंक्शन की है, जिसमें येलो रंग के आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत ही क्यूट लग रही हैं और सांवरिया एक्ट्रेस ने उन्हें बेहद ही प्यार से गले लगाया हुआ है।

दूसरी अनदेखी तस्वीर में ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ एक्ट्रेस घुटने के बल बैठे हुए हैं और उन्होंने आलिया के दोनों हाथ अपने हाथों में लिए हुए हैं। आलिया भट्ट के चेहरे की मुस्कुराहट ये साफ बयां कर रही है कि रणबीर उन्हें इस मौके पर कुछ स्पेशल महसूस करवा रहे हैं।

एक-दूसरे में खोए नजर आए रणबीर-आलिया

पहली और दूसरी तस्वीर में रणबीर-आलिया जहां कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं, तो वहीं उनकी तीसरी तस्वीर हद से ज्यादा रोमांटिक है। रालिया की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों दुनिया से बेपरवाह हुए एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी डे’।

आपको बता दें कि शादी के दो महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 6 नवंबर को इस कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्यार की कहानी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button