ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

धार 16 बर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या l

धार युवक ने की आत्म हत्या गांव के लोगों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा गया। इधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं युवक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार हिम्मतगढ़ में अर्जुन पिता शेखर उम्र 16 साल ने सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को सबसे पहले फंदे पर उसकी बहन पूजा ने देखा था। अर्जुन सुबह 8 बजे तक घर पर ही मौजूद था। जिसके बाद अचानक गायब हुआ और आधे घंटे बाद पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों सहित गांव के लोगों से घटना को लेकर चर्चा की गई। गांव के लोगों के अनुसार मृतक का पिता शेखर आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। कल रात शेखर ने पत्नी मेडी बाई और बेटे अर्जुन से मारपीट की थी। घर का पूरा कामकाज अर्जुन ही संभालता था। इसके बावजूद शराब के पैसों के लिए पिता परेशान कर रहा था। इसी बात से आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली, हालांकि पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। टीआई समीर पाटीदार के अनुसार गांव से सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button