ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

हाईवे पर कार का टायर फटने से ट्रेलर से टकराई, चार लोगों की हुई मौत

उदयपुर। कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर शनिवार को टायर फटने के बाद एक कार गलत साइड में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं कस्बे के पास घटित हुआ।बेगूं थानाधिकारी भगवानलाल मेघवाल ने कहा कि कार में बैठे लोग अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बेगूं के समीप जब कार तेज रफ्तार थी, उसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी।

उन्होंने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।ट्रेलर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे। शवों को निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण और पुलिस ने कार में सवार चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिनमें से तीन की मौत पहले ही हो चुकी थी। चौथे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के मोबाइल से परिवार वालों को फोन किया गया है। उन्हें बेंगू हॉस्पिटल बुलाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button